स्वर्गीय पहलवान सिंह विश्नोई (सीनियर एडवोकेट) की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी

 

मुरादाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय पहलवान सिंह विश्नोई जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।

स्वर्गीय पहलवान सिंह विश्नोई का जन्म 8 मई 1944 को हुआ था और उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश हिस्सा न्याय, समाजसेवा और अधिवक्ताओं के हित में समर्पित किया। उन्होंने 1967 में अधिवक्ता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की तथा के.जी.के. कॉलेज, मुरादाबाद से एल.एल.बी. की उपाधि प्राप्त की

।

अपने लंबे और समर्पित कार्यकाल में उन्होंने हजारों से अधिक मुकदमों में सफलता प्राप्त की और न्याय के क्षेत्र में एक मिसाल कायम की। वे तीन बार मुरादाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे और लगातार 25 वर्षों तक सी.आई.टी.यू. (सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन) के जिला अध्यक्ष के रूप में मजदूरों और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्यरत रहे।

स्वर्गीय विश्नोई जी न केवल एक प्रख्यात अधिवक्ता थे, बल्कि वे एक सामाजिक कार्यकर्ता और परोपकारी व्यक्ति के रूप में भी जाने जाते थे। उन्होंने सदैव अधिवक्ताओं के कल्याण और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज़ उठाने का कार्य किया।

उनकी विरासत को उनके परिवार ने आगे बढ़ाया है। उनके सुपुत्र एडवोकेट सुनील कुमार विश्नोई और एडवोकेट सुशील कुमार विश्नोई अपने पिता की तरह न्याय के प्रति समर्पित भाव से अधिवक्ता के रूप में सेवा दे रहे हैं।
उनके पौत्र एडवोकेट वर्तुल विश्नोई दिल्ली न्यायालय एवं सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं और परिवार की इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

स्वर्गीय पहलवान सिंह विश्नोई जी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अनेक वरिष्ठ अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

 

Hind News 9
Author: Hind News 9

ताजा खबरें