मुरादाबाद। दिवाली पर्व के अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित बृजलाल किशन लाल ज्वैलर्स पर इस वर्ष ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स की धूम रही। 150 वर्ष पुराने इस नामचीन ज्वैलरी शोरूम पर ग्राहकों को न केवल आकर्षक छूट का लाभ मिला बल्कि रिटर्न गिफ्ट के रूप में LED टीवी, होम अप्लायंसेज़ व अन्य लाखों के उपहार भी प्रदान किए गए।

शोरूम प्रबंधन ने बताया कि दिवाली पर ग्राहकों के भरोसे और स्नेह का सम्मान करते हुए यह विशेष स्कीम चलाई गई, जिससे हर ग्राहक को त्योहारी खुशी का दोगुना आनंद मिला। शोरूम में पारंपरिक गोल्ड, डायमंड और सिल्वर ज्वैलरी के नवीनतम डिज़ाइनों की शानदार रेंज उपलब्ध है, जो हर वर्ग के ग्राहक को आकर्षित करती है।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि बृजलाल किशन लाल ज्वैलर्स अपनी विश्वसनीयता और गुणवत्ता के कारण वर्षों से मुरादाबादवासियों की पहली पसंद रहा है। 150 वर्षों की विरासत के साथ यह शोरूम न केवल ज्वैलरी बल्कि भरोसे का प्रतीक बन चुका है।
शोरूम प्रबंधन देव नंदन अग्रवाल ने बताया कि दिवाली ऑफर्स के साथ आने वाले विवाह सीजन के लिए भी नई कलेक्शन की शानदार श्रृंखला जल्द ही लॉन्च की जाएगी।













