मुरादाबाद। शहर में पारंपरिक और आधुनिक फैशन के संगम को एक नया आयाम देते हुए गुलशन वेडिंग कलेक्शन का भव्य उद्घाटन नगर विधायक रितेश गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर विधायक ने फीता काटकर शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया और नए व्यापारिक उपक्रम के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

शोरूम के संचालक हनी कपूर, मनी कपूर और प्रेम कपूर ने बताया कि गुलशन वेडिंग कलेक्शन में मेंस एथनिक वियर, शेरवानी, कोट-सूट, इंडो-वेस्टर्न ड्रेस, जॉधपुरी सूट सहित वेडिंग से जुड़ी सभी नवीनतम वैरायटी एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य शहरवासियों को शादी और विशेष अवसरों के लिए बेहतरीन परिधान उचित दामों पर उपलब्ध कराना है।
उद्घाटन अवसर पर शहर के कई प्रतिष्ठित व्यापारी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शोरूम का आकर्षक इंटीरियर और नवीनतम फैशन कलेक्शन उपस्थित अतिथियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
इस अवसर पर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि “ऐसे नए प्रतिष्ठान न केवल शहर के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि मुरादाबाद को फैशन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में भी सहायक हैं।”
कार्यक्रम के अंत में शोरूम संचालकों ने आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और ग्राहकों को उत्तम सेवा व गुणवत्ता का भरोसा दिलाया।













