
मुरादाबाद। आसमान में बीती रात प्रकृति का अनोखा नज़ारा देखने को मिला। शहरवासियों ने दुर्लभ खगोलीय घटना चंद्र ग्रहण (ब्लड मून) का सजीव दर्शन किया। जैसे ही चंद्रमा लालिमा लिए दिखाई दिया, लोगों ने मोबाइल कैमरे में इस अद्भुत दृश्य को कैद कर लिया।
खगोलविदों के अनुसार, जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब यह अद्भुत दृश्य बनता है। इस कारण चंद्रमा लाल रंग का दिखता है जिसे ‘ब्लड मून’ कहा जाता है।
इस मौके पर कई लोगों ने छतों और खुले मैदानों से आसमान में इस अनोखी खगोलीय घटना का आनंद लिया।













