आज की तेज़-तर्रार जीवनशैली में प्रदूषण, तनाव और असंतुलित खानपान के कारण त्वचा व बालों की समस्याएँ आम होती जा रही हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए मुरादाबाद के प्रसिद्ध त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहक अग्रवाल ने “Derma with Me” क्लिनिक की शुरुआत की है।
क्लिनिक में डर्मेटोलॉजी के अंतर्गत मुहाँसे, सोरायसिस, सफेद दाग, एलोपेसिया, नाखून रोग, यौन संचारित रोग (STD) जैसे जटिल मामलों का आधुनिक तकनीक से इलाज किया जाता है। वहीं कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट्स जैसे PRP, GFC, Botox, Fillers, Threads, Exosomes, स्किन टाइटनिंग (MNRF, HIFU), लेज़र हेयर रिमूवल, टैटू रिमूवल और बॉडी स्कल्प्टिंग से व्यक्तित्व में निखार और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिलती है।
डॉ. अग्रवाल का कहना है कि “डर्मेटोलॉजी मरीज को स्वास्थ्य देती है और कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट आत्मविश्वास।” यही कारण है कि “Derma with Me” आज त्वचा, बाल और सौंदर्य समाधान का एक विश्वसनीय नाम बन चुका है।
क्लिनिक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ सभी उपचार FDA और EU अप्रूव्ड मशीनों द्वारा किए जाते हैं, जिससे मरीजों को मिलते हैं –जैसे सुरक्षित परिणाम,भरोसेमंद बदलाव,,लंबे समय तक असरदार इलाज इत्यादि













