मुरादाबाद।
शहर के प्रख्यात समाजसेवी एवं उद्योगपति श्री महेश अग्रवाल (ओमसन्स ग्रुप) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान मुरादाबाद में उद्योगों को बढ़ावा देने, अमेरिका द्वारा हाल ही में लगाए गए टैरिफ के प्रभाव, तथा स्थानीय उद्योगों की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद को औद्योगिक दृष्टि से और सशक्त बनाने के लिए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। श्री अग्रवाल ने बताया कि गत इन्वेस्टर समिट में ओमसन्स ग्रुप की ओर से 3-स्टार होटल निर्माण हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था, जिस पर भी मुख्यमंत्री से सार्थक संवाद हुआ।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना से न केवल रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, बल्कि मुरादाबाद की पर्यटन और व्यापारिक पहचान को भी नई ऊँचाई मिलेगी। श्री महेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को मुरादाबाद के उद्योगों और सामाजिक विकास के लिए लगातार सहयोग और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।













