ए कॉइन उत्तर प्रदेश स्टेट चैप्टर की सातवीं एनुअल मीटिंग मुरादाबाद में सम्पन्न

मुरादाबाद

ए कॉइन (AIOS Community Ophthalmology Interest Group) उत्तर प्रदेश स्टेट चैप्टर द्वारा सातवीं वार्षिक बैठक का आयोजन मुरादाबाद स्थित सी.एल. गुप्ता नेत्र संस्थान में भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर UPSOS एवं MOS का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. स्वप्न कुमार सामंता के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने उत्तर प्रदेश में दी जा रही कम्युनिटी आई हेल्थ सर्विसेज पर चर्चा के लिए प्रमुख नेत्र विशेषज्ञ— डॉ. बी.एन. चौधरी, डॉ. प्रिया सुमन रस्तोगी, डॉ. आलोक मजूमदार, डॉ. मेघना राय, प्रो. आर.पी. मौर्य, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. नवेंदु राय, डॉ. विजय जोशी, डॉ. प्रवीण वशिष्ठ एवं डॉ. ऋषि—को आमंत्रित किया।

विशेषज्ञों ने अपने अनुभव और शोध साझा करते हुए बच्चों में अंधता की रोकथाम, डायबीटिक रेटिनोपैथी का प्रबंधन, काला मोतिया के शुरुआती दौर में उपचार और ऑकुलर चोटों के प्रभावी समाधान पर विस्तृत चर्चा की।

सम्मेलन के अंतर्गत पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल स्टूडेंट्स द्वारा पोस्टर प्रेजेंटेशन का आयोजन किया गया। वहीं केस प्रेजेंटेशन में डॉ. सरिता, डॉ. विशाल, डॉ. शिवांगी, डॉ. प्रेरणा, डॉ. वैशाली, डॉ. आदिति, डॉ. हिमांशु, डॉ. कीर्ति एवं डॉ. आयशा ने आई केयर इंडस्ट्री के विविध पहलुओं पर अपनी प्रस्तुतियां दीं।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अभिषेक ने किया। आयोजन की सफलता में उत्कृष्ट योगदान के लिए सी.एल. गुप्ता नेत्र संस्थान के निदेशक डॉ. प्रदीप अग्रवाल को सम्मानित किया गया। साथ ही नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. पीयूष कोहली एवं डॉ. मयंक शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

 

Hind News 9
Author: Hind News 9

ताजा खबरें