टैली एजुकेशन मीट में मुरादाबाद के प्रतिष्ठित सीए अभिनव अग्रवाल “पार्टनर एक्सीलेंस अवार्ड” से सम्मानित

मुरादाबाद/लखनऊ।
लखनऊ में आयोजित टैली एजुकेशन पार्टनर्स मीट एवं पुरस्कार समारोह में मुरादाबाद निवासी सीए अभिनव अग्रवाल को रिटेल बिजनेस श्रेणी में “पार्टनर एक्सीलेंस अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्य और प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया गया, जिसमें उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य टैली के भागीदारों को प्रेरित करना और उनके योगदान को मान्यता देना था। टैली की प्रतिष्ठित साझेदारियों और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

सीए अभिनव अग्रवाल मुरादाबाद के रामगंगा विहार स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्टेमैटिक स्टडीज के निदेशक हैं, जो वर्षों से अकाउंटिंग व सॉफ्टवेयर ट्रेनिंग के क्षेत्र में कार्यरत है।

उन्हें यह सम्मान टैली के ज़ोनल मैनेजर गौरव कौशल एवं रीजनल मैनेजर अरमान अब्बासी द्वारा प्रदान किया गया।

Hind News 9
Author: Hind News 9

ताजा खबरें