उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री “एके शर्मा” का वीडियो वायरल , यूजर्स ने किया ट्रोल

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें जब स्थानीय लोग उनसे बिजली न आने की शिकायत कर रहे हैं तो वह शिकायत को नजरअंदाज करके ‘जयश्रीराम’ की नारेबाजी करते हुए अपनी कार में बैठे और आगे बढ़ गए। व्यापारियों ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से कहा, ‘कस्बे में सिर्फ तीन से चार घंटे बिजली मिलती है… व्यापारी परेशान हैं… केवल तीन घंटे बिजली आ रही है..ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने व्यापारियों की शिकायत का जवाब देने की बजाय उन्हें नजरअंदाज कर दिया।

 

Hind News 9
Author: Hind News 9

ताजा खबरें