प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रिकेटर मोहम्मद शमी का अपनी पति से घरेलू विवाद चल रहा है इस विवाद में मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने कोलकाता में उनके विरुद्ध गुजारा भत्ता व अन्य कई आपराधिक मुकदमे दर्ज कर रखे हैं जिसमें मोहम्मद शमी हाईकोर्ट भी गए थे, वही गुजारा भत्ते के केस में मोहम्मद शमी को कोलकाता हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है जिसमें अब मोहम्मद शमी को अपनी पत्नी को हर महीने चार लाख रुपये प्रतिमाह देना पड़ेगा
कोलकाता हाई कोर्ट ने एक फैसले में क्रिकेटर मोहम्मद शमी को हर महीने अपनी पत्नी को 4 लाख रुपए गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने उनकी अलग रह रही पत्नी हसीन जहां को 1.5 लाख और उनकी बेटी आयरा को 2.5 लाख रुपए देने का आदेश दिया है। आयरा उनकी पत्नी की कस्टडी में है। इतना ही नहीं, यह आदेश आवेदन की तारीख से लागू होगा, जिसका मतलब है कि शमी को पिछले 7 सालों का बकाया चुकाने के लिए तुरंत 3.36 करोड़ रुपए देने होंगे।













