मुरादाबाद संवाददाता
नवरात्रि की आस्था, गरबा की मस्ती और रंग-बिरंगे परिधानों की खूबसूरत छटा—मुरादाबाद एक बार फिर उत्सव के रंग में रंगने को तैयार है।

शहर में 13 और 14 अक्टूबर को केशवम मैदान, बुद्धि विहार, दिल्ली रोड, मुरादाबाद में भव्य ‘रंग-ए-रिवाज गरबा नाइट’ का आयोजन होने जा रहा है। दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में गरबा और डांडिया की शानदार धुनों के साथ शहरवासी नवरात्रि के उत्सव का भरपूर आनंद लेंगे।

‘रंग-ए-रिवाज’ सिर्फ गरबा की शाम नहीं, बल्कि परंपरा, संस्कृति, संगीत और उत्साह का खूबसूरत संगम बनने जा रहा है। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों के साथ गरबा के पारंपरिक अंदाज और आधुनिक उत्सव का अनूठा मेल देखने को मिलेगा।
इस खास आयोजन में हिंद न्यूज़ 9 डिजिटल मीडिया पार्टनर के रूप में अपनी सहभागिता निभा रहा है। हिंद न्यूज़ 9 के डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए आयोजन के खास पलों, प्रतिभागियों और गरबा नाइट की खूबसूरत झलकियां शहरवासियों तक पहुंचाई जाएंगी।













