ब्रास सिटी जिमखाना में चार अंतरराष्ट्रीय स्तर के पिकलबॉल कोर्ट का भव्य उद्घाटन, खेल सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम

 

मुरादाबाद। काँठ रोड स्थित ब्रास सिटी जिमखाना में गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को चार अंतरराष्ट्रीय स्तर के पिकलबॉल कोर्ट का भव्य उद्घाटन DIG ATS श्री अभिषेक यादव (IPS) द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिमखाना क्लब के डायरेक्टर डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. अनंत राणा एवं श्री अंकुश अग्रवाल उपस्थित रहे।

विशेष बात यह रही कि श्री अभिषेक यादव स्वयं पिकलबॉल के राज्य स्तरीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस नई खेल सुविधा की सराहना की।

कार्यक्रम में डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. स्मिता गुप्ता, डॉ. क्षिति राणा, डॉ. प्रज्ञा अग्रवाल, डॉ. पी.के. गुप्ता, श्री तुषार शर्मा, डॉ. हिमांशु यादव, डॉ. अनिल चौहान, डॉ. मनीष भट्ट, श्री करणवीर सिंह, श्री रवि शर्मा, श्री देवेंद्र चावला, श्री बंटी तालान, श्री वाई.पी. सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस नई पहल से मुरादाबाद में आधुनिक खेल सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर प्राप्त होगा।

Hind News 9
Author: Hind News 9

ताजा खबरें